झामुमो सरकार पर पेंशन बंदी का आरोप, भाजपा ने मांगा गरीबों के लिए ₹5000 मासिक पेंशन

भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने वृद्धा पेंशन विकलांग पेंशन विधवा पेंशन को लेकर झामुमो सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार मानवता को शर्मशार कर रही है पिछले कुछ महीनों से वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन विकलांग पेंशन पुरी तरह से बंद है गरीब जनता त्राहिमाम कर रही है गरीब को जो सरकार पेंशन देती थी वही उनके लिए सहारा था लेकिन सत्ता में बैठी झामुमो सरकार ने गरीबों का पेंशन बंद कर झुठा विकास के नाम पर अपनी पीठ खुद ही थपथपा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार न्युनतम 1000 रुपए वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन विकलांग पेंशन के लाभुक को देती है जिससे गरीब का जीवन यापन करना मुश्किल है आखिर एक हजार रुपए में महिने भर दवा राशन अन्य चीजें खरीद पाना मुश्किल है झामुमो सरकार कम से कम पांच हजार रुपए वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन विकलांग पेंशन गरीबों को दे। जिससे उनकी न्युनतम आवश्यकता की पुर्ति हो सके। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार वोट की राजनीति करने के लिए मंईया सम्मान योजना के नाम पर 2500 रुपए बांट रही है वह भी सबको नहीं मिल रहा है मंईया सम्मान योजना में भारी गड़बड़ी हो रही है लेकिन जिसे जरुरत है उस गरीब लाचार लोगों के लिए झामुमो सरकार कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन विकलांग पेंशन के लाभुक अपने आवश्यकता के लिए दर दर भटक रहे हैं आखिर वैसे लोगों के लिए झामुमो सरकार दरवाजा बंद कर के क्यों रखी है। झामुमो सरकार वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन विकलांग पेंशन जैसे अन्य सभी योजना का लाभ जनता को दे ‌। अन्यथा जनहित में भाजपा कार्यकर्ता मौन नहीं रहेंगे। मौके पर भाजपा नेता संजय जायसवाल शैलेन्द्र पाण्डेय अशोक विश्वकर्मा नवीन जायसवाल बंधु राम सहीत अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

You may have missed