झामुमो प्रवक्ता धीरज दुबे ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन, बुजुर्गों के साथ किया भोजन व सेवा कार्य
झामुमो प्रवक्ता धीरज दुबे ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन, बुजुर्गों के साथ किया भोजन व सेवा कार्य
गढ़वा। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रवक्ता एवं केंद्रीय सदस्य धीरज दुबे ने अपना जन्मदिन सामाजिक सरोकार और मानव सेवा को समर्पित करते हुए अनोखे अंदाज में मनाया। उन्होंने सपरिवार बाबा बंशीधर मंदिर एवं राजा पहाड़ी में पूजा-अर्चना कर राज्य और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद वंशीधर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों के बीच समय बिताया, उन्हें अपने हाथों से भोजन परोसा और उनके साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। इस दौरान बाबा बंशीधर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष धीरेंद्र चौबे ने धीरज दुबे के माता-पिता को बाबा बंशीधर की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।
सेवा कार्यक्रम के दौरान धीरज दुबे ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों का हालचाल जाना और उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी वृद्धजनों के लिए खाद्य सामग्री, दैनिक उपयोग की वस्तुएं, वस्त्र, मच्छरदानियां तथा वस्त्र सिलवाने के लिए नगद राशि भी उपलब्ध कराई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठ नागरिक अनुभव और संस्कारों की अमूल्य धरोहर हैं तथा उनकी सेवा और सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि जन्मदिन केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्व निभाने का भी दिन होना चाहिए। युवाओं से उन्होंने अपील की कि वे अपने जन्मदिन और अन्य विशेष अवसरों को गरीबों, असहायों एवं वृद्धजनों की सेवा से जोड़कर समाज में सकारात्मक संदेश दें।






