झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के पहल पर मिला दिव्यांग को ट्राई साइकिल

झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के पहल पर मिला दिव्यांग को ट्राई साइकिल।
धुरकी झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव के पहल पर प्रखंड विकास पदाधिकारी जुल्फिकार अंसारी एवं महिला सुपरवाइजर संध्या रानी के द्वारा तत्परता दिखाते हुए। मिर्चाइया गांव के दिव्यांग कामेश्वर भुईयां उम्र लगभग 45 वर्ष को ट्राई साइकिल दिया गया। वहीं अध्यक्ष ने कहा कि हमारी पार्टी की सरकार की 4 वर्ष आज पूर्ण हुआ। जिसमें हर एक वर्ग की बारे में सरकार निरंतर प्रयास कर रही है और इसका लाभ सभी वर्ग के लोगों को मिल रहा है जैसे सर्वजन पेंशन योजना सावित्री बाई फुले ,किशोरी समृद्धि योजना। गुरु जी किसान क्रेडिट योजना। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना। मुख्यमंत्री पशुधन योजना। अन्य कई प्रकार के योजनाओं से लोग आज लाभान्वित हो रहे हैं। वहीं काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।