चांदो माइंस के खिलाफ भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी आंदोलन करेगी—- रुचिर

0
7a35aa59-c50f-4096-b4d2-7b9d3d0b660e

चांदो माइंस के खिलाफ भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी आंदोलन करेगी—- रुचिर

 

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रुचिर कुमार तिवारी अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष उमेश सिंह चेरो, उपाध्यक्ष सनी सिंह, एआइएसएफ के जिला सचिव मृत्युंजय तिवारी ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अवसाने,दुबा, एवं चांदो का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान ग्राम -चांदो में बाबूलाल सिंह के घर आम जनता की बैठक हुई। जिसमें सर्वप्रथम जिला सचिव ने ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुआ और उसमें पाया कि ग्राम चांदो में मोरम स्टोन माइनस से यहां के ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जमीन में पानी का लेयर नीचे चला गया है कहिएक घरों में माइंस के ही संचालक के द्वारा टैंकर से पानी का सप्लाई किया जाता है वही स्कूल से 50 मीटर की दूरी पर माइंस लीज किस आधार पर मिला यह समझ से परे है माइंस के विस्फोट के समय पत्थर ग्रामीण आबादी के घरों में ही घुस जाता है जिससे यहां के ग्रामीणों में जान- माल का भी बराबर खतरा बना हुआ रहता है। दूसरी ओर चांदो पंचायत भवन एवं स्कूल के बीच में क्रांतिकारी शहीद भूखन सिंह का प्रतिमा भी अभी तक नहीं लगा जनप्रतिनिधियों शाहिद स्थानीय भाजपा के विधायक आलोक चौरसिया एवं सांसद ने शहीदों को अपमानित कर आदिवासियों को छलने का काम किया है। आने वाला समय में चांदो माइंस के खिलाफ भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी आंदोलन करेगी एवं शाहिद भूखन सिंह का प्रतिमा लगाकर इसका अनावरण करेंगी। मौके पर अशोक कुमार सिंह, अरुण सिंह, विपिन सिंह, शहीद कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया मौके पर मणि सिंह, किरण देवी, नसीम राइन, चंद्रशेखर तिवारी शाहिद कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *