झामुमो ने मनिका प्रखंड कमेटी विस्तार को लेकर किया बैठक।
मनिका- मनिका झामुमो कार्यालय में शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी विस्तार को लेकर बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सकेंदर बड़ा उरांव ने की। उक्त बैठक में झामुमो केंद्रीय कमेटी के सदस्य राजेंद्र लोहार, झामुमो जिला किसान मोर्चा सचिव सिकेश्वर राम, झामुमो जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मुरारी ठाकुर मौजूद थे। प्रखंड अध्यक्ष सकेंदर बड़ा उरांव ने बताया कि जिला कमेटी के आदेशानुसार आज प्रखंड कमेटी के विस्तार को लेकर बैठक किया गया है। जिसमें (1) किसान मोर्चा प्रखंड कमेटी, (2) अल्पसंख्यक मोर्चा प्रखंड कमेटी, (3) युवा मोर्चा प्रखंड कमेटी, (4) महिला मोर्चा प्रखंड कमिटी के विभिन्न पदों के लिए आए नाम की सूची तैयार की गई है। सूची जिला कमेटी को भेजी जाएगी। वही बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए। झामुमो जिला किसान मोर्चा सचिव सिकेश्वर राम ने कहा कि संगठन एवं सरकार के निति और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम पंचायत एवं प्रखंड कमेटी है। मौके पर प्रखंड सचिव जितेंद्र सिंह, पूजा देवी,रामेश्वर भुईया, सत्यदेव सिंह, ओमप्रकाश प्रसाद, जाकिर हुसैन, चलीतर उरांव सहित अनेकों झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
