झा•प्र•ब•वै•महासभा का प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
गिरिडीह:- बरनवाल जाति को केंद्र की ओबीसी सूची में शामिल करने हेतु श्री लखन लाल बरनवाल प्रदेश अध्यक्ष,झारखंड प्रदेश बरनवाल वैश्य महासभा का 10 सदस्ययी दल गुरुवार को रांची पहुंचा।जहां प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष के समक्ष अपने समाज की आर्थिक स्थिति के बारे में अवगत कराते हुए बरनवाल जाति को केन्द्र की ओबीसी सूची में शामिल करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया। केंद्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के साथ सकारात्मक वार्तालाप हुई। उन्होंने आश्वासन दिया कि निश्चित ही बरनवाल जाति को ओबीसी सूची में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।प्रदेश अध्यक्ष के साथ सुबोध कुमार बरनवाल,संजय कुमार बरनवाल गिरिडीह,राजकिशोर कुमार राँची,सीताराम बरनवाल,रतन लाल बरनवाल देवघर,नरेश बरनवाल बगोदर, अजय कृष्ण कोडरमा,सूरज कुमार हजारीबाग,सुनील कुमार राँची,सुरेन्द्र मोदी कोडरमा,बिपिन मोदी गिरिडीह,बिरेन्द्र बरनवाल बोकारो उपस्थित थे।

