जगतपुरवा मोड़ से राजोगाड़ी जाने वाली जर्जर PCC सड़क तालाब में तब्दील किसी का ध्यान नहीं
जगतपुरवा मोड से राजोगाड़ी जाने वाली पीसीसी सड़क जगतपुरवा मोड से ढलते ही तालाब में तब्दील हो चुकी है। लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है लोग गिरते परते किसी तरह आने जाने के लिए विवश हैं।स्कूली छात्र-छात्रा हों या हों आम राहगीर या ग्रामीण सभी कोई बस सिस्टम को गाली देते आते जाते हैं। कि आज जमाना कहां से कहां पहुंच चुकी है स्थानीय जनप्रतिनिधि सरकार प्रशासन सभी विकास की नई नई परचम गढ़ने का दम्भ मारते हैं। जबकि सच्चाई सामने है यही है हमारा विकास का पैमाना। पांकी मेदीनीनगर मुख्य पथ और जगतपुरवा मुख्य चौक के नीचे की कहानी है सबके नाक के नीचे की कहानी है।
ध्यातव्य है कि उक्त स्थल जगतपुरवा मोड से राजोगाड़ी जाने वाली उक्त पीसीसी पथ कुराइनपतरा पंचायत एवं सांगबार पंचायत के मध्य का है अतः सक्षम पदाधिकारी एवं सक्षम जनप्रतिनिधि गण से अनुरोध है कि इसके निदान हेतु उचित कदम उठाएं।

