“जीएन कॉन्वेंट स्कूल के छात्रों का आईआईटी एडवांस 2025 में परचम, स्नेहल और दीपांशु की ऐतिहासिक सफलता”

जीएन कान्वेंट स्कूल के छात्रों ने आईआईटी एडवांस में रचा कीर्तिमान। शिक्षा के क्षेत्र में जीएन कॉन्वेंट(10+2) स्कूल ने एक बार फिर गौरवपूर्ण इतिहास रचा है।इस वर्ष आयोजित आईआईटी एडवांस 2025 परीक्षा में उतीर्ण प्रतिभाशाली छात्र स्नेहल दुबे व दीपांशु कुमार चौबे ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। स्कूल स्तर पर स्नेहल दुबे ने क्लास 12वीं में भी अपना सर्वोच्च अंक लाकर टॉपर बने हैं और माता-पिता के नाम के साथ स्कूल का नाम भी रोशन किया है।स्नेहल दुबे पिता नागेंद्र नाथ दुबे माता नीतू देवी के सुपुत्र हैं। पिता पेशे से ठीकेदारी करते हैं जबकि माता एक कुशल गृहिणी हैं। स्नेहल आगे चलकर आई आई टी से बीटेक इंजीनियरिंग (एस्ट्रोनॉट) से करने की इच्छा जताया वहीं दीपांशु कुमार चौबे भी आईआईटी से इंजीनियरिंग से सफलता प्राप्त कर देश सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने यह उपलब्धि कठिन परिश्रम,अनुशासित दिन चर्या और मजबूत आत्मविश्वास का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि स्कूल व शिक्षकों के मार्गदर्शन ने हमें सफलता का राह पर ला खड़ा किया है। उनलोगों ने बताया कि सारगर्भित शिक्षण, शिक्षकों का दिशा निर्देश, उच्च स्तरीय पाठ्य सामग्री,क्विज संचालन और इनका विश्लेषणात्मक मूल्यांकन, संस्थान का उद्देश्य के प्रति समर्पण बहुत ही उच्च कोटि का है।इस परअपनी अभिव्यक्ति व्यक्त करते हुए निदेशक ने कहा कि विज्ञान जैसे चुनौती पूर्ण क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयों को चूम लेना एक अवसर पाना है जो भविष्य को संवारने का काम करेगा। यह बेहतरीन प्रदर्शन उनकी मेहनत और प्रतिबद्धता को दर्शाता है उनकी सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरक का काम करेगा इससे स्कूल में हर्ष की लहर छा गई है, विद्यालय परिवार की ओर से सफल विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं अर्पित की वहीं प्राचार्य श्री सीबी सिन्हा ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता न केवल छात्रों की मेहनत का परिणाम है बल्कि हमारे पूरे स्कूल परिवार की एक जुट समर्पण और गुणवत्ता युक्त शिक्षण व्यवस्था का प्रतीक है। इस गौरवपूर्ण क्षण पर उपप्राचार्य बीके ठाकुर ने कहा कि स्नेहल और दीपांशु के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय गौरवपूर्ण क्षण का अनुभव कर रहा है। इस अवसर पर संतोष प्रसाद, नीरा शर्मा, वीरेंद्र प्रसाद, कृष्ण कुमार, मुकेश भारती,सरिता दुबे,नीलम कुमारी, खुर्शीद आलम, सुनीता कुमारी, व अन्य सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। तद्पश्चात सफल छात्र-छात्राओं को पारितोषिक वितरण एवं गिफ्ट व शील्ड प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
https://www.oceancityboardwalkhotels.com/
https://guvenilir-secilmis-liste.com/
adana escort
Betpas
Vaycasino Güncel Giriş
Vaycasino
Tarafbet güncel giriş
Tarafbet
Marsbahis
Marsbahis güncel giriş