जबरन कहा- बोलो भारत मुर्दाबाद और फिर.

0
Untitled

पाकिस्तान के यूट्यूबर सोहैब चौधरी से एक पाकिस्तान युवक भिड़ गया. उसने जबरन भारत मुर्दाबाद बोलने का दबाव बनाया और यूट्यूबर को एंटी पाकिस्तानी भी कहा. इस दौरान वहां विवाद हो गया और काफी भीड़ जमा हो गई. दरअसल, सोहैब चौधरी लाहौर में कश्मीर मुद्दे पर वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे.वह लोगों की राय जान रहे थे कि आखिर वह कश्मीर मुद्दे पर क्या कहना चाहते हैं. तभी एक पाकिस्तानी युवक आया और सोहैब को एंटी पाकिस्तानी कहने लगा. उसने सोहैब पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पाकिस्तानी विरोधी कंटेट तैयार करते हैं. उसने सोहैब से पाकिस्तान का आईडी कार्ड भी दिखाने को कहा, इस दौरान मौके पर माहौल गरम हो गया और जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारे लगने लगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *