जापान में शानशान तूफान का तांडव: मकान ढहे, कई मृतक, 50 लाख लोगों को घर छोड़ने का आदेश

0
Untitled

जापान में ‘शानशान’ तूफान ने तबाही मचा दी है. तेज हवा और बारिश की वजह से लैंडस्लाइड भी हुआ है. इसमें अभी तक कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हैं. खतरे को देखते हुए 50 लाख से ज्यादा लोगों को घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है, क्योंकि यह चक्रवात 250 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है. सरकार ने खतरे वालों क्षेत्र में अलर्ट जारी किया है. हवाई और रेल यातायात बंद कर दिया गया है. कई इलाकों में 2.5 लाख से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई. जापान की मौसम एजेंसी ने बताया कि तूफान के दक्षिण-पश्चिमी द्वीप क्यूशू में पहुंचने के कारण फैक्ट्रियां बंद कर दी गई हैं और सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. तूफान की गति 250 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई है. कुछ क्षेत्रों में पहले ही 700 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है, जो लंदन में एक पूरे वर्ष में होने वाली बारिश के बराबर है. कारें पलट गई हैं और पेड़ उखड़ गए हैं, जबकि 2.5 लाख लोग बिना बिजली के रह रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *