जंगली हाथियों ने तीन घरों को किया क्षतिग्रस्त,फसलों को पहुंचाया नुकसान

0
ecf82b58-f0c9-4e67-b9a2-ca6d2c68fc93

जंगली हाथियों ने तीन घरों को किया क्षतिग्रस्त,फसलों को पहुंचाया नुकसान

बालूमाथ ।बालूमाथ थाना क्षेत्र के बलबल ग्राम में हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया ।जहां झुंड ने बलबल ग्राम निवासी विष्णुदेव उराँव,मुन्ना उरांव एवं रामप्रवेश उरांव के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया और घर में रखा अनाज चट कर गए l इस दौरान घर बारी में लगे तरबूज के साथ अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचाया l जिससे ग्रामीणों का लाखों रुपए का क्षती हुआ ।घटना के सम्बंध में ग्रामीणों ने बताया कि आठ से दस की संख्या में पहुंचे जंगली हाथियों के झुंड ने करीब एक घण्टे तक उत्पात मचाया । कुछ देर के लिए तो अफरा तफरी जैसा माहौल हो गया था ।लेकिन बाद में ग्रामीण एकजुट होकर टॉर्च व लाइट के सहारे जंगली हाथियों को खदेड़ा । ग्रामीणों ने लातेहार के नवनियुक्त उपायुक्त एवं वन विभाग से हुए नुकसान के लिए उचित मुआवजा देने का मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *