जामनगर में अवैध दूध फैक्ट्री का खुलासा, 7 हजार लीटर दूध और घी बरामद

गुजरात के जामनगर जिले के कालावड़ तालुका स्थित हरीपर गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से दूध तैयार करने वाली फैक्ट्री का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान करीब 7 हजार लीटर दूध, 120 लीटर वनस्पति घी और 15 किलो मिल्क पाउडर बरामद किया गया। हालांकि मौके से केमिकल या वॉशिंग पाउडर नहीं मिला। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दूध और अन्य सामग्री के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे हैं। मौके पर करीब छह लोगों की पहचान हुई है। प्रारंभिक जांच में दूध की जामनगर और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई की जानकारी सामने आई है। पुलिस तकनीकी निगरानी से पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।