इंडिया महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया

0
481c9d82-cd2e-4c02-8888-3ca635877710

गढ़वा:–इंडिया एलायंस की पलामू लोक सभा प्रत्याशी ममता भुइयां के लिए गढ़वा विधान सभा के गोवावल इलाके के विभिन्न ग्रामों में राजद के प्रदेश सचिव पंकज चौबे,झामुमो के केंद्रीय कार्य समिति सदस्य अजय उपाध्याय की नेतृत्व में लगातार दूसरे दिन इंडिया महागठबंधन (झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस पार्टी, वाम दलों, आप एवं वीआईपी) के कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस मौके पर राजद के प्रदेश सचिव पंकज चौबे ने कहा कि इस बार पलामू की जनता ने पूरी तरह परिवर्तन का मन बना लिया है। भाजपा से लोगों का पूरी तरह मोह भंग हो गया है। पलामू में जनता लालटेन जलाने जा रही है। इसलिए हम सभी डोर टू डोर एक-एक आदमी से मिलकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

इस मौके पर श्याम नारायण उपाध्याय , कौशल पांडेय , प्रमोद तिवारी, आलमगीर खान, मुकेश तिवारी , परीखा राम, अनिल राम, विवेक चौरसिया, चंदेश्वर तिवारी, अमित उपाध्याय , संजय मिश्रा , सत्येंद्र तिवारी, आलम ख़ान सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *