होली पर्व को लेकर छिपादोहर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न
होली पर्व को लेकर छिपादोहर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न
बरवाडीह ( लातेहार): होली पर्व को लेकर छिपादोहार थाना परिसर में बुधवार को बीडीओ रेशमा रेखा मिंज और थाना प्रभारी धीरज कुमार सिंह के संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में होली का पर्व को शांति सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाने की चर्चा की गई। वही बीडीओ ने कहां की होली का पर्व भाई चारा का संदेश देता है।इस लिए हमें भी इस पर्व से सिखने की जरूत है। वही छिपादोहार थाना प्रभारी धीरज कुमार सिंह ने कहां कि किसी भी गलत अफवाहों को फैलाने वाले पर खास नजर रखा जाएगा। वहीं सभी उपस्थित पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोगों ने एक दुसरे को बारी बारी से अबीर- गुलाल लगा कर होली की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी।वहीं मौके पर सांसद प्रतिनिधि अजय सोनी ने कहां कि आपसी भाईचारे के साथ होली रंगों का त्योहार को शांति सौहार्द के साथ मनाए।साथ ही समाजिक कार्यकर्ता राजु प्रसाद ने कहां कि होली बुराई पर अच्छाई का संदेश देता है। सभी का धर्म को सम्मान करना चाहिए किसी धर्म का अनादर न करे। नंदू प्रसाद ने कहां कि क्षेत्र में हिन्दु मुस्लिम सभी मिलकर होली मनाते आ रहे है। हम सब का कर्तब्य बनता है इस परम्परा को बरकरार रखे। मौके पर अशोक राम,निजाम अंसारी, सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार गुप्ता,विधायक प्रतिनिधि तेतर यादव, वन पर्यावरण विभाग के सांसद प्रतिनिधि अजय सोनी कौशल यादव समेत सभी मुखिया,पंचायत समिति के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।।
