“हजारीबाग पुलिस ने 20 लाख रुपये फिरौती के अपहरण कांड का किया पर्दाफाश
हजारीबाग। जिला पुलिस ने टाटीझरिया थाना क्षेत्र में 20 लाख रुपये फिरौती के लिए किए गए अपहरण कांड का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कुख्यात ए.के. गैंगवार गिरोह के दो सक्रिय अपराधियों अरुण मंडल और रोहित महतो को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से दो देसी कारबाइन, जिंदा कारतूस, मोबाइल, पिट्ठू बैग, केमोफ्लाज वर्दी, दो मोटरसाइकिल और संगठन से संबंधित पर्चे बरामद किए गए हैं।

