हजारीबाग कांग्रेस बैठक में संगठन मजबूती और बीएलए 2 पर जोर
प्रखंड अध्यक्ष बीएलए 2 नियूक्तियां कर शीघ्र जिला कार्यालय को समर्पित करे : भूपेन्द्र मरावी
संगठन बेहतरी के लिए कई सुझाव पत्र आए जिसका निवारण शीघ्र की जाएगी : राजीव रंजन प्रसाद
हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में प्रखंड व मंडल अध्यक्षों कि बीएलए 2 की समीक्षा बैठक तथा प्रदेश एंव जिला स्तर पर अधिसूचना के उपरांत प्रतिनिधित्व संबंधित निवारण कार्य दिवस की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया । बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सह जिला कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष निसार खान ने की । इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश सह प्रभारी भूपेन्द्र मरवी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि एसआईआर की तैयारी एवं नागरिकों की मौलिक अधिकारों की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस पार्टी ने महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आहुत की गई है । संगठन की वर्तमान स्तिथि, बुथ स्तर की तैयारियाँ तथा आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा को लेकर उन्होंने विस्तार से चर्चा की । उन्होंने प्रखंड तथा मंडल अध्यक्षों से आग्रह किया जो अध्यक्षगण बीएलए 2 की नियुक्तियां कर चुके है या जो नियुक्तियां अब तक बाकी उसे करके शीघ्र इसकी सुची जिला कार्यालय को समर्पित करेगे । उन्होंने कहा कि संगठन को बुथ स्तर तक मजबूत करना एवं जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर विशेष जोर दिया । विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हर नागरिक विशेषकर कमजोर वर्गो के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस प्रतिबद्ध है । प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक प्रखंडो मे संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें ताकी आम जनता की समास्याओं को सुनकर उसे मजबूति से उठाया जा सके । संगठन कि बेहतरी के लिए कई सुझाव पत्र आए उसका निवारण शीघ्र की जाएगी । बैठक में प्रदश महासचिव सुरजीत नागवाला शांतनु मिश्रा प्रदेश काॅडीनेटर शैलेन्द्र कुमार यादव प्रदेश सचिव रेणू देवी, मनिषा टोप्पो सयुंक्त सचिव डाॅ.प्रकाश कुमार पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह, अशोक देव पूर्व सचिव शशि मोहन सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष देवराज कुशवाहा नगर अध्यक्ष परवेज अहमद सेवादल अध्यक्ष गुड्डू सिंह एससी सेल के अध्यक्ष मुकेश पासवान सहकारिता विभाग के अध्यक्ष कृष्णा किशोर प्रसाद ओबीसा अध्यक्ष अजय प्रजापति, पूर्व नगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत वरिष्ठ कांग्रेसी विरेन्द्र कुमार सिंह, राजू चौरसिया, नरेश गुप्ता, कजरु साव, सुनिल कुमार ओझा, धीरज कुमार सिंह, दिलीप कुमार रवि, जावेद इकबाल, दीपक गुप्ता, बाबर अंसारी, विजय कुमार सिंह, मोहम्मद रब्बानी, सैयद अशरफ अली प्रखंड अध्यक्षों मे मोहम्मद मोइनुद्दीन, प्रदीप मंडल, अब्दुल मनान वारसी, अब्बास अंसारी, नौशाद आलम, नरसिंह प्रजापति, गोवर्धन गंझू, कृष्ण चन्द्र यादव, आरिफ अंसारी, इन्द्रेव यादव, उमाशंकर प्रसाद, मोहम्मद खुर्शीद, ओमप्रकाश मिश्रा, अरुण कृष्णा, मनसुर आलम के अतिरिक्त कई कांग्रेसी उपस्थित थे ।

