हिंदू धर्म के स्व्यंभू ठेकेदार बनते है भाजपा के नेता :– बिट्टू पाठक

0
628f8b2e-fed7-4e90-80bd-792833c57214

हिंदू धर्म के स्व्यंभू ठेकेदार बनते है भाजपा के नेता : –बिट्टू पाठक
पलामू जिला कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि भाजपा के नेता हिंदू धर्म के ठेकेदार स्वयंभू ठेकेदार बनते हैं। दरअसल, हिंदू व हिंदुत्व एक विचार है। इसकी कोई शुरुआत व कोई अंत नहीं है। उस विचार का स्वयंभू ठेकेदार बनने की कोशिश भाजपा की छोटी सोच वाले नेता कर रहे हैं। भाजपा इस बात से स्तब्ध है कि उनके आका को बरसों बाद किसी ने सदन में आईना दिखाया है। कहा कि आरएसएस व भाजपा के नेता ही केवल हिंदू नहीं है बल्कि देश के करोड़ों लोग हिंदू समाज के है। हिंदू होने के लिए किसी को भाजपा के सर्टिफिकेट की जरुरत नहीं है। हिंदू कभी हिंसा नहीं फैलाता बल्कि अहिंसा में विश्वास रखता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का हमेशा से एजेंडा रहा है कि विपक्ष के नेताओं के भाषण काे कांट-छांटकर सोशल मीडिया पर चलाकर झूठे तथ्य फैलाए जाएं। उसके आधार पर धरना-प्रदर्शन, पुतला फूंक कर अपनी राजनीतिक रोटी को सेंका जाए। कहा कि अब समय आ गया है जब हर गली-चौराहे पर जनता भाजपा से सवालों के जवाब मांगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *