हेल्थकेयर लीडरशिप का नया नजरिया: प्रबंधन नहीं, समग्र व्यवस्था पर जोर
हेल्थकेयर लीडरशिप का नया नजरिया: प्रबंधन नहीं, समग्र व्यवस्था पर जोर
गिरिडीह :स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नेतृत्व की भूमिका को लेकर एक नया दृष्टिकोण सामने आया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ और मर्सी हॉस्पिटल के सीईओ सीएएचओ झारखण्ड स्टेट चेयरमैन डॉ. परम हंस मिश्रा ने कहा कि हेल्थकेयर लीडरशिप केवल अस्पतालों के प्रबंधन तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि यह एक ऐसे समग्र इकोसिस्टम के निर्माण पर केंद्रित होनी चाहिए, जहां देखभाल, नैतिकता और कार्यकुशलता एक साथ विकसित हों उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि एक प्रभावी स्वास्थ्य प्रणाली के लिए मरीज केंद्रित सेवाएं, नैतिक नेतृत्व, परिचालन उत्कृष्टता और दूरदर्शी सोच बेहद आवश्यक हैं। इन सभी तत्वों के संतुलन से ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा सकती हैं डॉ. मिश्रा ने यह भी स्पष्ट किया कि आज के दौर में हेल्थकेयर सेक्टर को केवल प्रशासनिक ढांचे से आगे बढ़कर एक संवेदनशील और जिम्मेदार प्रणाली के रूप में विकसित करने की जरूरत है, जहां मरीजों की जरूरतों को प्राथमिकता दी जाए और सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह का दृष्टिकोण न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाएगा, बल्कि समाज में भरोसा और संतुलन भी स्थापित करेगा।

