हीरोडीह में महिला का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
गिरिडीह। जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के मंडरो बाजार, बरवाबाद में आज गुरुवार को एक 30 वर्षीय महिला का श,व कमरे के अंदर पंखे से लटका हुआ मिला। मृ,तका की पहचान जमुआ प्रखंड के एकतारा गांव निवासी आलता देवी के रूप में हुई है।
स्थानीय पुलिस के अनुसार आलता देवी अपने पति परमेश्वर दास और दो बेटियों के साथ यहां किराये के मकान में रहती थीं। हालांकि परिवार के सदस्यों ने बताया कि परमेश्वर दास ने आलता देवी से प्रेम विवाह किया था और करीब एक माह पहले रोजगार के सिलसिले में वह मुंबई चले गए थे। इसके बाद आलता देवी अपनी दोनों बेटियों के साथ मकान में रह रही थीं।
पुलिस ने बताया कि दिन में किसी समय उनकी एक बेटी के रोने और चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कमरे के अंदर जाकर देखा तो आलता देवी का श,व पंखे के सहारे फंदे पर लटक रहा था। घटना की सूचना मिलने पर हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्र पुलिस टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की।
घटना स्थल का प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने श,व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि फिलहाल मौ,त किन परिस्थितियों में हुई है, इसकी जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व कानूनी प्रक्रियाओं के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा किया जाएगा।
पुलिस ने आसपास के लोगों और परिजनों के बयान दर्ज कर संदिग्ध पहलुओं की छानबीन शुरू कर दी है। मामले पर थाना प्रभारी ने कहा कि आत्मह,त्या की गुत्थी और किसी भी आपराधिक प्रवृत्ति की संभावना दोनों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

