हासनदाग में तीन दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव की धूम
हासनदाग गांव में तीन दिवसीय भगवान श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को गणेश चतुर्थी के दिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर किया गया। स्टूडेंट क्लब हासनदाग के नेतृत्व में गणेश चतुर्थी महोत्सव का भव्य पंडाल बनाकर फूल माला से आकर्षक ढंग से सजाकर धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में प्रथम पूज्य सिध्दी विनायक भगवान श्रीगणेश की पूजा अर्चना गणेश चतुर्थी के दिन श्रद्धालु सुबह से ही पंडाल की साफ सफाई एवं आकर्षक सजावट कर भक्ति मय माहौल में पूजा अर्चना प्रारंभ किया गया। पंडाल का पट खुलते ही पंडित मृत्युंजय पांडे के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यजमान पुजारी सर्वेश विश्वकर्मा के द्वारा पूजा अर्चना प्रारंभ किया गया। पूजा पंडाल में भक्तों की उमड़ी भीड़ और गूंजते भजन कीर्तन ने पूरे वातावरण को गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया के जयकारों से गूंजयमान कर दिया। वही पूजा के बाद प्रसाद का भी वितरण किया जा रहा है तथा सायं आरती में भी श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा पंडाल में उमड़ रही है। तथा रात्रि में प्रोजेक्टर पर्दा पर भक्ति सीरियल भी दिखाया जा रहा है। तीन दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव के अंतिम दिन हवन पूजन के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा तथा भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है ।
पूजा महोत्सव को सफल बनाने में आर्केस चंद्रवंशी विनय विश्वकर्मा रमेश चंद्रवंशी संजय विश्वकर्मा गोलू विश्वकर्मा दिलीप विश्वकर्मा विजय चौधरी प्रभु रजक पूर्व मुखिया रामप्रवेश चंद्रवंशी राजन विश्वकर्मा अवधेश चंद्रवंशी दिनेश चंद्रवंशी रामलाल चौधरी सुरेश विश्वकर्मा कृष्णा विश्वकर्मा रामसरीख चंद्रवंशी सरवन चंद्रवंशी इत्यादि लोग शामिल हैं।

