हासनदाग दुर्गा पूजा कमिटी के सर्वसम्मति से अध्यक्ष बने विनय चौधरी।
दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर रविवार को हासनदाग देवी धाम परिसर में पूर्व मुखिया दुखन चौधरी के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाने को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा किया। हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा में वाराणसी से आए विद्वानों द्वारा दुर्गा सप्तशती एवं श्री रामचरितमानस नवाह पारायण पाठ तथा रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम रामलीला कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में दुर्गा पूजा संचालन के लिए सर्वसम्मति से कमिटी का गठन किया गया। जिसमें सबो के सहमति से विनय कुमार चौधरी को अध्यक्ष बनाया गया जबकि उपाध्यक्ष संजय चौधरी देवनाथ चौधरी उपाध्याय राम मुकेश चौधरी राकेश चौधरी मुकेश ठाकुर, सचिव रमेश चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष अविनाश कुमार चौबे उर्फ बिट्टू ,मंच संचालक अनिल कुमार चौधरी तथा संरक्षक मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी बीडीसी नंदू चौधरी पूर्व मुखिया दुखन चौधरी रामप्रवेश चंद्रवंशी पूर्व जीप सदस्य रामनरेश चौधरी आशुतोष चौबे सेवानिवृत शिक्षक सुरेंद्र चौबे कोमल चौधरी सुदर्शन विश्वकर्मा राजबलि चौधरी विवेकानंद चौबे अरुण चौबे मथुरा चौधरी इलायची राम आदि को संरक्षक बनाया गया तथा 21 लोगों को सक्रिय सदस्य बनाया गया जिसमें द्वारिका चौधरी राजेंद्र चौधरी मनोहर मुकुंद चौधरी चंद्रिका राम मनीष ठाकुर जगनारायण ठाकुर विनोद चौधरी आरकेश चंद्रवंशी बीरांची चौधरी धनंजय चौधरी मलू चौधरी शंकर बैठा आदि लोग शामिल हैं।

