हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी में बड़ी सफलता: तीसरी सिजेरियन और डायबिटीज के बावजूद सुरक्षित डिलीवरी, मर्सी अस्पताल की टीम ने पेश की मिशाल

हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी में बड़ी सफलता: तीसरी सिजेरियन और डायबिटीज के बावजूद सुरक्षित डिलीवरी, मर्सी अस्पताल की टीम ने पेश की मिशाल ।

गिरिडीह। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक सराहनीय उपलब्धि सामने आई है, जहां मर्सी अस्पताल के चिकित्सकों ने हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी के जटिल मामले को सफलतापूर्वक संभालते हुए मां और नवजात दोनों की जान सुरक्षित रखी।
जानकारी के अनुसार, गर्भवती महिला की यह तीसरी सिजेरियन डिलीवरी थी और साथ ही वह डायबिटीज से भी पीड़ित थी, जिससे यह मामला बेहद संवेदनशील और जोखिमपूर्ण हो गया था।

ऐसे चुनौतीपूर्ण हालात में अनुभवी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. लीलावती ने कुशलतापूर्वक ऑपरेशन कर सुरक्षित प्रसव कराया।

वहीं जन्म के बाद नवजात शिशु की देखभाल और उपचार की जिम्मेदारी बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका ने संभाली, जिन्होंने बच्चे को पूरी तरह स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस सफल ऑपरेशन के बाद मरीज और उसके परिजनों ने राहत की सांस ली और चिकित्सकों के प्रति आभार जताया।

मर्सी हॉस्पिटल के सीईओ डॉ परमहंस मिश्रा ने मर्सी अस्पताल की पूरी टीम को इस उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि सफलता न केवल अस्पताल के लिए गर्व की बात है, बल्कि क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का एक मजबूत उदाहरण भी प्रस्तुत करती है।