गुरु रंधावा क्या सच में शहनाज गिल को डेट कर रहे हैं, अब खुद सिंगर ने बताया सारा मामला

0
12d198f520e37ec96d99bcf816d49cf67de413bb4f1219b06ae391413a67f45e

हनाज गिल एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो बिग बॉस 13 की वजह से बहुत मशहूर हो गईं। अपनी मजाकिया अंदाज और आकर्षक चेहरे के दम पर शहनाज ने आज लाखों युवाओं का दिल जीत लिया है। मगर कई लोगों के दिलों पर राज करने वाली शेहनाज के बारे में कहा जा रहा है कि वह एक साल से इंडस्ट्री के किसी सेलेब्रिटी को डेट कर रही हैं।

पिछले साल से अफवाह है कि शहनाज़ पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा को डेट कर रही हैं। अब इन चर्चाओं पर गुरु रंधावा ने चुप्पी तोड़ी है और अपने रिश्ते का सच बताया है।

हाल ही में गुरु रंधावा ने एक मीडिया चैनल को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने शहनाज के साथ अपने रिश्ते का सच बताया। उनका यह बयान इस समय लोगों में चर्चा में है। इसी बीच शहनाज और गुरु का एक गाना रिलीज हुआ था। इस गाने में उनकी शानदार केमिस्ट्री दिखी। इसके बाद से ही दोनों के अफेयर की चर्चा हो रही है। इस पर गुरु ने स्पष्टीकरण दिया है।

गुरु ने कहा, “जब लोग मेरी डेटिंग लाइफ के बारे में बात करते हैं तो मैं हैरान हो जाता हूं। मेरे प्रशंसक हमेशा मेरा नाम दुनिया भर की खूबसूरत लड़कियों के साथ जोड़ते हैं। इससे मुझे खुशी होती है। हर लड़का इस तरह का ध्यान चाहता है।”

वह आगे कहते हैं, “लोगों को मेरे नाम के बारे में ऐसे ही बात करते रहना चाहिए। फिलहाल मैं किसी के साथ रिलेशन में नहीं हूं। मगर, इन बातों की वजह से मैं जल्द ही किसी को डेट करना शुरू करूंगा। अगर कोई लड़की इस इंटरव्यू को पढ़ रही है, तो मैं अभी भी सिंगल हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *