चैंपियन कोलकाता पर पैसों की बारिश; SRH भी हुआ मालामाल, देखें अवॉर्ड लिस्ट

0
11d256974da8b345d2029ab763c3dc2ecf7ebcd94fffb6fa665cd5539ee860ad

2024 का आईपीएल KKR ने जीता. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता ने तीसरी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में कोलकाता ने हैदराबाद (SRH) को आठ विकेट से हरा दिया।

इस मैच में कोलकाता की टीम को जीत के लिए 114 रनों का लक्ष्य मिला. जिसे टीम ने महज 11 ओवर में पूरा कर लिया.

फाइनल मुकाबले के बाद एक बड़े पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें चैंपियन और उपविजेता टीमों पर पैसों की बारिश हुई. इसके अलावा प्रतियोगिता में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. विजेता KKR को 20 करोड़ रुपए दिए गए हैं, जबकि उपविजेता सनराइजर्स हैदराबाद को 12.50 करोड़ रुपए दिए गए हैं।

 

  • विजेता टीम (KKR)- 20 करोड़ रुपए
  • उपविजेता – (हैदराबाद) – 12.5 करोड़ रुपए
  • तीसरी टीम (राजस्थान रॉयल्स)- 7 करोड़ रुपए
  • चौथी टीम (RCB))- 6.5 करोड़ रुपए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *