गर्भवती महिला को सरकारी अस्पताल से निजी अस्पताल भेजने का सहिया कुरैशा बीबी पर लगा आरोप।
पांकी / पलामू | पांकी चौरहा के स्वास्थ्य सहिया कुरैशा बीबी पर गंभीर आरोप लगा है | गौरतलब है क़ी हरेया निवासी गणिता देवी पति अंतु भुइयाँ को मंगलवार सुबह आठ बजे पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रशव गृह से मेदनीनगर सदर अस्पताल के लिए रेफर किया गया था | जिसका पंजीयन संख्या – 773/ 14 है, जिसे सहिया कुरैशा बीबी ने मरीज को बहला फुसलाकार ममता वाहन संचालक के द्वारा निजी अस्पताल मे भर्ती कराने का मामला प्रकाश मे आया है | जिसे सहिया कुरैशा बीबी को चिकित्सा प्रभारी महेंद्र प्रसाद ने निष्क्रिय कर दिया है |

