ग्रामीणों ने श्रमदान से सड़क का निर्माण कर अनूठी मिसाल पेश की

0
d079e9a4-90ee-4bdd-96a1-5dbdc1b78363

जिले के पालकोट इलाके में ग्रामीणों ने श्रमदान से सड़क का निर्माण कर अनूठी मिसाल पेश की है। दरअसल पालकोट में राष्ट्रीय राजमार्ग 23 से डोबडोबी वाली सड़क पर करीब एक हजार मीटर सड़क निर्माण का कार्य लंबे समय से बाधित है। जिसके चलते लोगों को आए दिन कई दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा है। चूंकि अस्पताल तक पहुंचने का एक मात्र मार्ग यह पथ है। जिसमें मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सांसद प्रतिनिधि राम अवध साहू ने मामले में पहल करते हुए ग्रामीणों को आनेवाले दिनों में सड़क का निर्माण कराने का भरोसा दिया है।
इधर सांसद प्रतिनिधि के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने श्रमदान कर सड़क का निर्माण कर दिया है।
ग्रामीणों के इस सहयोग की चर्चा आसपास के इलाकों में हो रही है और लोगों के लिए यह प्रेरणादायक बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed