“ग्राम गोपालगंज को मिला नया ट्रांसफार्मर, 15 दिनों बाद लौटी रोशनी – जनप्रतिनिधियों की पहल से ग्रामीणों में खुशी की लहर”
पांकी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड नीलाम्बर-पीताम्बरपुर के ग्राम गोपालगंज में पिछले 15 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब था। मुझे मेरे प्रतिनिधि श्री निर्मल मेहता द्वारा इसकी सूचना मिली। मैंने तत्क्षण विभाग के पदाधिकारियों से बात की और 100 केवीए का ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाया।
मेरे निर्देशानुसार आज मेरे प्रतिनिधि निर्मल मेहता, विधायक प्रतिनिधि श्री सुनील कुशवाहा, प्रमुख श्री सुनील कुमार पासवान, प्रोफेसर श्री बच्चन ठाकुर, समाजसेवी श्री कमेश यादव एवं अन्य सभी प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया।
गाँव में इस कार्य से खुशी की लहर है। इस अवसर पर श्री संजय पांडे, श्री विजय माली, श्री वीरेंद्र प्रसाद, श्री अमलेश राम, श्री उमेश रवि, श्री शिवशंकर प्रसाद सहित सैकड़ों ग्रामीणजन उपस्थित थे।

