गिरिडीह: विभूति रंजना और दीक्षा वैश्कियार के नेतृत्व में 351 महिलाओं ने किया सामूहिक नृत्य, डांडिया और भारत माता पूजन का अनूठा आयोजन”

गिरिडीह में पहली बार अविस्मरणीय एवं अद्भुत कार्यक्रम – दीक्षा वैश्कियार व विभूति रंजना के नेतृत्व में डांडिया, भारत माता पूजन एवं 351 महिलाओं का सामूहिक नृत्य संगीत*

गिरिडीह:गिरिडीह स्थित निखर होटल में आज का दिन इतिहास बन गया, जब सखी ब्यूटी पार्लर संचालक सह समाजसेवी एवं द कल्चरल डांस की डायरेक्टर विभूति रंजना के नेतृत्व में पहली बार इतना अविस्मरणीय और अद्भुत आयोजन संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में भारत माता पूजन, डांडिया नृत्य और 351 महिलाओं द्वारा सामूहिक नृत्य संगीत जैसे अनूठे आयोजन हुए, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय और सांस्कृतिक ऊर्जा से भर दिया।

दोनों ने मिलकर न केवल इस आयोजन की रूपरेखा तैयार की, बल्कि महिलाओं को बड़ी संख्या में जोड़कर समाज में एकता, शक्ति और सांस्कृतिक गौरव का संदेश भी दिया। उपस्थित लोगों ने इसे गिरिडीह में अब तक का अद्वितीय और ऐतिहासिक आयोजन करार दिया।

विशेष अवसर पर प्रतिभागियों द्वारा कृष्ण रासलीला नृत्य संगीत की भव्य पहल का ही परिणाम रहा।

कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों का सहयोग भी सराहनीय रहा, परंतु सबने माना कि इस ऐतिहासिक आयोजन का श्रेय मुख्यतः सखी ब्यूटी पार्लर संचालक सह समाजसेवी एवं एवं द कल्चरल डांस की डायरेक्टर विभूति रंजना की दूरदृष्टि, नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण को जाता है।