गिरिडीह उपचुनाव की सरगर्मी तेज, भाजपा ने बढ़ाई गतिविधियां; टिकट के लिए कई दावेदार सक्रिय
गिरिडीह: विधानसभा सीट खाली होते ही गिरिडीह में उपचुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा ने सीट पर दोबारा कब्जा जमाने के लिए अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है।
दरअसल, पिछले दो विधानसभा चुनावों में भाजपा को JMM के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। वर्ष 2019 में सुदिव्य कुमार सोनू ने भाजपा के निर्भय कुमार शाहाबादी को 15,884 वोटों से हराया था। वहीं 2024 में जीत का अंतर घटकर 3,838 वोट रह गया। हालांकि, 2024 में JMM का वोट प्रतिशत घटा, जबकि भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा।
अब सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव होना है। भाजपा इसे अपने लिए बड़ा मौका मान रही है। पार्टी की ओर से लगातार संगठनात्मक बैठकें, मंडल स्तर पर कार्यक्रम और गांव-गांव संपर्क अभियान चलाए जा रहे हैं।
हालांकि, भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती मजबूत प्रत्याशी का चयन है। टिकट की दौड़ में कई नेताओं के नाम चर्चा में हैं और दावेदारों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।

