गिरिडीह: सनातन मरांडी ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

गिरिडीह: सनातन मरांडी ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

गिरिडीह जिले के पचंबा क्षेत्र स्थित चैती दुर्गा मंडप में समाजसेवी पवन कांधेव जी के द्वारा गरीब, असहाय और बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण का एक सराहनीय कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के सुपुत्र समाजसेवी सनातन मरांडी ने पहुंचकर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया।

सनातन मरांडी ने कहा कि पवन कांधेव जी के द्वारा किया जा रहा यह कार्य बिल्कुल सराहनीय है। ऐसी पहल न केवल जरूरतमंदों को राहत पहुंचाती है, बल्कि लोगों को जागरूक भी करती है।

You may have missed