गिरिडीह -सदर प्रखंड के बजटो में फ़ूड प्वाइजनिंग पीड़िता से सांसद महोदया ने मुलाक़ात किया

गिरिडीह -सदर प्रखंड के बजटो में फ़ूड प्वाइजनिंग पीड़िता से सांसद महोदया ने मुलाक़ात किया

सदर प्रखंड के बंदरकुप्पी में कोडरमा सांसद महोदय के द्वारा क्षेत्र भ्रमण किया गया जिसमें जिसमें बंदरकुप्पी निवासी पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ गोप से मुलाक़ात किया जिसे कई महीनों से लकवा पीड़ित है. उसे हर सुविधा देने की बात कही।
उसके बाद काफिला सदर प्रखंड बजटो निवासी किशोरी वर्मा के घर गया जहां पर कुछ दिनों पहले बच्चों के द्वारा गोलगपा खाने से उनके बच्चे की मौत हो गई थी, उनके परिवार वालों ने बताया की किस प्रकार से सदर अस्पताल में लापरवाही देखने को मिला जहां पर कुछ सुविधा के नाम में कुछ नहीं मिला, और उनके बच्चे की मौत हो गई . सांसद महोदय ने उनको भी हर सुबिधा दिलाने का वादा किया.

मौक़े पर भाजपा सह जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, भाजपा नेता दिलीप वर्मा, पालमो पंचायत पूर्व मुखिया जितेंद्र पाण्डेय, सांसद प्रतिनिधि सुरेश मण्डल, पालमो पंचायत समिति सदस्य अनिल साहू, बूथ अध्यक्ष अशोक साहू, चेतलाल साहू,अजित पाण्डेय, हिर्दय साव, जयदेव साव,नंदकिशोर यादव, दिनेश यादव आदि उपस्थित थे.

You may have missed