गिरिडीह पुलिस की प्रशिक्षण कार्यशाला, BNS- BNSS और BSA के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
गिरिडीह पुलिस ने नए आपराधिक कानूनों पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की
गिरिडीह। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 28 सितंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अनुसंधानकर्ताओं के लिए BNS, BNSS और BSA के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक ने निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध अनुसंधान के निर्देश दिए।
कार्यशाला में संपत्ति व शरीर के विरुद्ध अपराध, संगठित अपराध और साइबर अपराध से संबंधित नई धाराओं पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। जिले के सभी अनुसंधानकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए कार्यशाला 7 अक्टूबर तक चलेगी, जिसमें प्रतिदिन 50 पुलिस पदाधिकारी शामिल होंगे।

