गिरिडीह नगर निगम के वार्ड 6 में पांच दिनों से जलापूर्ति बाधित, लोगों में नाराजगी

गिरिडीह। नगर निगम के वार्ड संख्या 06 के विभिन्न मोहल्लों में पिछले पांच दिनों से जलापूर्ति बाधित है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और नाराजगी बढ़ रही है।
वार्ड पार्षद संजीव कुमार ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली और वोल्टेज की समस्या से निपटने के लिए डीजी (जनरेटर) खरीद का प्रस्ताव करीब तीन महीने पहले बोर्ड बैठक में पारित हो चुका है, लेकिन अब तक खरीद नहीं हुई।
उन्होंने नगर निगम प्रशासन से तत्काल जलापूर्ति बहाल करने और डीजी की खरीद कर पावर बैकअप की व्यवस्था करने की मांग की।

You may have missed