गिरिडीह में साशाब्राम महिला प्रकोष्ठ ने मनाया श्रावणी मिलन समारोह

गिरिडीह में साशाब्राम महिला प्रकोष्ठ ने मनाया श्रावणी मिलन समारोह

गिरिडीह। साशाब्राम के तत्वावधान में जिला महिला प्रकोष्ठ, गिरिडीह द्वारा जिलाध्यक्ष सविता मिश्रा की अध्यक्षता में श्रावणी मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के.के. मिश्रा (कोषाध्यक्ष) के आवास, होटल ऑर्बिट के सामने आयोजित हुआ। समारोह में गिरिडीह के अलावा अन्य जिलों से भी महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत एवं परिचय सत्र से हुई। इसके बाद भजन प्रस्तुति के साथ श्रावणी पर्व के महत्व, तीज-त्योहार और भारतीय संस्कृति पर संगोष्ठी आयोजित की गई। महिलाओं ने लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया।

समारोह में रुमालचोर, अंताक्षरी और बिना हाथ के माला पहनाने जैसे मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया। 12 वर्षीय मास्टर प्रतीक पल्लव ने कविता पाठ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को श्रावणी उपहार भी प्रदान किए गए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष, जिला एवं प्रखंड अध्यक्ष द्वारा महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली प्रमुख महिलाओं में जानकी पाठक (मोतीहारा), संध्या मिश्रा, सविता मिश्रा, संयोगिता मिश्रा, उषा देवी भक्त, श्रीमती उषा पाठक एवं सीता मिश्रा शामिल रहीं। इस दौरान श्रीमती सीता मिश्रा को करतल ध्वनि के बीच ‘क्वीन’ घोषित किया गया।

कार्यक्रम में साशाब्राम के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय, जिला अध्यक्ष हेमंत पाठक, नगर एवं प्रखंड पदाधिकारी पल्लव भक्त, ग्रीष्म भक्त, विद्याभूषण मिश्र, मोतीहारा के पाठक सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

महिला प्रकोष्ठ की सदस्यों उषा पाठक, सीता मिश्रा, संयोगिता मिश्रा, आराधना देवी, निशा मिश्रा, आरती मिश्रा, सुमन देवी, ममता कुमारी, आदिति कुमारी, पुष्पा देवी, ममता देवी, संगीता पाठक, सोनी मिश्रा, उषा देवी भक्त, प्रेमा देवी, मानसी कुमारी, लक्ष्मी पाठक, रेणु देवी, संध्या मिश्रा, प्रीति कुमारी, सविता कुमारी, अंजना मिश्रा, जानकी पाठक एवं कुमार गन्धर्व भक्त समेत अन्य लोगों की सहभागिता रही।

अंत में सामूहिक भोजन के बाद कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।