गिरिडीह में संगम गार्डेन की डांडिया नाइट में उमड़ा जनसैलाब, 2500 से अधिक लोगों ने देर रात तक किया गरबा
डांडिया की थाप पर झूमा शहर: ‘संगम गार्डेन’ में देर रात तक सजती रही डांडिया नाइट की महफ़िल
गिरिडीह : नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित डांडिया नाइट में शहरवासियों का उत्साह और उमंग देखते ही बना। होटल संगम गार्डेन में आयोजित इस भव्य डांडिया नाइट में महिला-पुरुष, बच्चों से लेकर युवा-युवतियों तक ने पूरे दिल से हिस्सा लिया और देर रात तक उत्सव का आनंद उठाया। उत्साह और भक्ति के रंगों में रंगा माहौल शाम होते ही रंग-बिरंगी पारंपरिक पोशाकों में सजे प्रतिभागियों का आना शुरू हो गया। डांडिया और गरबा के लोकप्रिय गीतों पर डांडिया स्टिक्स की खनक और थिरकते कदमों ने माहौल को पूरी तरह उत्सवी बना दिया। 2,500 से भी अधिक लोगों की उपस्थिति ने इस आयोजन में चार चांद लगा दिए। विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक तरीके से दीप प्रज्वलन और अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। आयोजन में शामिल गणमान्य अतिथियों और समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रमुख लोगों को पौधे व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम आयोजन को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए संगम गार्डेन में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। आयोजन समिति और सहयोगियों के उत्कृष्ट समन्वय की बदौलत लोगों ने बिना किसी परेशानी के पूरे परिवार के साथ इस डांडिया उत्सव का भरपूर मज़ा लिया।

