गिरिडीह में रोटरी क्लब और आर्ट ऑफ लिविंग ने किया योग-प्राणायाम शिविर का आयोजन
रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर एवं श्री श्री रविशंकर फाउंडेशन की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग के संयुक्त तत्वाधान में योग और प्राणायाम जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक योग और प्राणायाम के बारे में और उनसे होने वाले शारीरिक और मानसिक लाभ को विस्तार से बताया।
यह कार्यक्रम इंडिया लिटरेसी मिशन के तहत आयोजित किया गया।
कार्यक्रम मे अध्यक्ष CA शंकर अग्रवाल, सचिव सीए रवि गाडिया, कोषाध्यक्ष CA दीपक संथालिया, पूर्व अध्यक्ष सुजय राज गुप्ता, आईपीपी ब्रह्मदेव प्रसाद ,ई.अजय गुप्ता,CA राकेश कुमार, पूर्व अध्यक्ष रंजीत लाल, पूर्व अध्यक्ष सीए प्रकाश दत्ता, पूर्व अध्यक्ष विकाश शर्मा,राजेंद्र तरवे ,संयोजक डॉ. निखिल अग्रवाल, डॉक्टर खुशबू, सुमित अग्रवाल, निक्की गाडिया, रितु संथालिया, नेहा गुप्ता, पुजा दत्ता,अदिति गाडिया इत्यादि एवं आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक मुकेश,संतोष ,सोनी कुमारी, प्रताप शर्मा, सचिन भूषण जी एवं अन्य शिक्षक एवं काफी लोगो की उपस्थिति रही।

