गिरिडीह में राष्ट्रीय कायस्थवृन्द ने धूमधाम से की भगवान चित्रगुप्त की पूजा, भैयारी कार्यक्रम में उमड़े समाज के लोग

राष्ट्रीय कायस्थवृन्द ने श्रद्धा और उल्लास के साथ की भगवान चित्रगुप्त की पूजा
पूजन एवं भैयारी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुए समाज के महिला-पुरुष
गिरिडीह। राष्ट्रीय कायस्थवृन्द गिरिडीह की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना एवं भैयारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के महिला एवं पुरुषों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भगवान चित्रगुप्त की आराधना की और आयोजन को सफल बनाया।
इस अवसर पर पारंपरिक विधि-विधान के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा की गई। समाज के लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और आपसी एकता, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में समाज के लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

You may have missed