गिरिडीह में नाड़ी परीक्षण शिविर, 60 लोगों की जांच कर आयुर्वेदिक उपचार की दी सलाह

रोटरी नेत्र चिकित्सालय गिरिडीह में शुक्रवार को नाड़ी परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन आर्ट ऑफ लिविंग, श्री श्री तत्त्व, रोटरी गिरिडीह, यूथ 58 एवं श्री चंद्रदेव साव आयुर्वेद सेवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
श्री श्री रविशंकर जी द्वारा संचालित आर्ट ऑफ लिविंग के आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. गौरी शंकर मिश्रा ने प्राचीन आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के अनुसार करीब 60 लोगों का नाड़ी परीक्षण किया। इस दौरान लोगों के शरीर में मौजूद असंतुलन एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी देते हुए आयुर्वेदिक औषधियों के सेवन और उचित पौष्टिक खान-पान की सलाह दी गई।
शिविर में आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से उचित मूल्य पर आयुर्वेदिक दवाओं की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। साथ ही, जरूरत के अनुसार लोगों को आगे के आयुर्वेदिक उपचार के लिए मार्गदर्शन दिया गया।
शिविर के सफल आयोजन में संयोजक प्रदीप डालमिया, देवराज कुमार, विवेक आनंद, दीपक कुमार, कुंदन कुमार समेत अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमित गुप्ता, सचिव मनीष बरनवाल समेत कई सदस्य मौजूद रहे।