गिरिडीह में महिला कांग्रेस की बैठक, संगठन विस्तार और महिलाओं की भागीदारी पर जोर
गिरिडीह में महिला कांग्रेस की बैठक, संगठन विस्तार और महिलाओं की भागीदारी पर जोर
गिरिडीह: प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रमा खालको का गिरिडीह परिसदन में जिला महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद जिला महिला कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने और महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रमा खालको ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में आधी आबादी को अपने अधिकारों के लिए राजनीतिक रूप से आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करना आवश्यक है। इसके लिए जरूरत पड़ी तो वह स्वयं पंचायत स्तर तक जाकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगी उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया, उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, महिला कांग्रेस की निवर्तमान जिला अध्यक्ष दुर्गा शर्मा, ऋषीणता हेंब्रम, सविता देवी, किरण बाला किस्कू, अनीता देवी, लालमुनी बेसरा, ममता कुमारी, सरिता देवी, बड़की टुडू, पुरीकी मुर्मू, माया देवी, खुशबू देवी, सीमा देवी, किरण कुमारी, अनीता तिर्की, सविता कुजूर सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रमा खालको ने रिचा केडिया को पार्टी का पट्टा पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता भी दिलाई कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के जिला अध्यक्ष विनीत भास्कर, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अहमद राजा नूरी तथा कार्यालय प्रभारी दिनेश विश्वकर्मा भी मौजूद रहे।

