गिरिडीह के सभी 13 प्रखंडों में लगेगा ड्राइविंग लाइसेंस कैंप, जारी हुआ तिथि वार कार्यक्रम

गिरिडीह के सभी 13 प्रखंडों में लगेगा ड्राइविंग लाइसेंस कैंप, जारी हुआ तिथि वार कार्यक्रम

गिरिडीह: जिला परिवहन पदाधिकारी, गिरिडीह ने जिले के सभी 13 प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप आयोजित करने का कार्यक्रम जारी किया है। यह कैंप 1 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक संबंधित प्रखंड परिसर में आयोजित होंगे। प्रत्येक कैंप सुबह 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक चलेगा। कैंप में ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित आवेदन, दस्तावेजों की जांच तथा नियमानुसार लाइसेंस निर्गत करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारियों एवं चिकित्सा पदाधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था एवं व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है प्रखंडवार कैंप की तिथियां इस प्रकार हैं: बेंगाबाद: 1 एवं 2 जुलाई 2026 जमुआ: 4 एवं 6 जुलाई 2026 तिसरी: 8 एवं 9 जुलाई 2026 देवरी: 10 एवं 11 जुलाई 2026 गावां: 14 एवं 15 जुलाई 2026 धनवार: 17 एवं 18 जुलाई 2026 गिरिडीह सदर: 21 एवं 22 जुलाई 2026 पीरटांड़: 24 एवं 25 जुलाई 2026 डुमरी: 27 एवं 28 जुलाई 2026 बगोदर: 31 जुलाई एवं 1 अगस्त 2026 बिरनी: 4 एवं 5 अगस्त 2026 सरिया: 7 एवं 8 अगस्त 2026 गांडेय: 12 एवं 13 अगस्त 2026 जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से कैंप का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का अनुरोध किया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। साथ ही नवसिखुआ ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए प्रखंड सभागार उपलब्ध कराने, बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा प्रज्ञा केंद्र संचालकों को दस्तावेज अपलोड एवं ऑनलाइन शुल्क जमा कराने में सहयोग देने का निर्देश दिया गया है इसके अलावा सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारियों को कैंप के दिन आवेदकों के ब्लड ग्रुप परीक्षण एवं फिजिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र जारी करने के लिए एक लैब टेक्नीशियन और एक एमबीबीएस चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।