गिरिडीह में महिला कांग्रेस की बैठक, रमा खालको ने संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया
गिरिडीह। गिरिडीह परिषदन भवन में शनिवार शाम प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रमा खालको का जिला महिला कांग्रेस की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद आयोजित बैठक में उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं को संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। रमा खालको ने कहा कि आधी आबादी को अपने अधिकार और सम्मान के लिए राजनीतिक रूप से आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो वह स्वयं पंचायत स्तर तक जाकर महिलाओं को संगठन से जोड़ेंगी। उन्होंने वर्तमान एसआईआर प्रक्रिया में भी महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान रिचा केडिया ने महिला कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश केडिया सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

