गिरिडीह में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा आयोजित, सफल प्रशिक्षुओं को मिला सम्मान

गिरिडीह के बरमसिया चिल्ड्रेन पार्क में रविवार को दीपक मार्शल आर्ट एकेडमी द्वारा कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लेकर अपने तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ कराटेकार अभिषेक सहाय ने विभिन्न बेल्ट श्रेणियों में सफल बच्चों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने नियमित अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास को सफलता की कुंजी बताते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। परीक्षा में कई प्रशिक्षुओं ने येलो, ऑरेंज और ग्रीन बेल्ट हासिल की। एकेडमी के संचालक एवं प्रशिक्षक दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि बेल्ट ग्रेडिंग का उद्देश्य बच्चों की तकनीकी क्षमता, अनुशासन और आत्मविश्वास का आकलन करना है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देने वाले अभिभावकों का आभार भी व्यक्त किया।