औरंगाबाद में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, डीएम ने बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की

पलामू हरिहरगंज संवाददाता मनोज कुमार गुप्ता की रिपोर्टिंगजिला पदाधिकारी ने सदर अस्पताल से पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ

0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलान े की अपील

आज दिनांक – 28.06.2026 को जिला में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ सदर अस्पताल, औरंगाबाद में जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र० से ) द्वारा बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंन े सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं तथा अभियान को सफल बनान े में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि पोलियो उन्मूलन मे ं भारत ने ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है, किंत ु इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए नियमित रूप से आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित करना आवश्यक है। एक भी बच्चा छूटना नही ं चाहिए।

उन्होंन े स्वास्थ्य विभाग के सभी पदाधिकारियों, चिकित्सा कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं अभियान से जुड़ े सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि वे पूरी जिम्मेदारी एवं सजगता के साथ कार्य करें तथा घर-घर जाकर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि अभियान के प्रथम दिन जिले के सभी बूथो ं पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई