गिरिडीह में करंट लगने से युवक की मौत, 20 घरों के उपकरण भी जले
गिरिडीह के बिरनी प्रखंड के बलिया पंचायत अंतर्गत नगड़ी गांव में मंगलवार को बिजली करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय सद्दीक अंसारी की मौ,त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सद्दीक घर में रखे फ्रिज से पानी निकालने गया था तभी अचानक तेज वोल्टेज आ गया और वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे इलाज के दौरान मृ,त घोषित कर दिया।
घटना के दौरान बचाव में आए गांव के बसीर अंसारी के पुत्र साबिर अंसारी भी करंट लगने से घायल हुए; उनका इलाज जारी है। ग्रामीणों ने बताया कि अचानक उठे वोल्टेज के कारण लगभग 15-20 घरों के विद्युत उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो गए। मृ,तक अपने पीछे पत्नी और दो छोटी बेटियों को छोड़ गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही भरकट्टा ओपी पुलिस और स्थानीय नेता घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर विद्युत विभाग के कर्मी गणेश महतो ने कहा कि मृ,तक के शरीर पर करंट लगने के स्पष्ट निशान और जलने के चिह्न मिले हैं। श,व का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
परिजनों ने विद्युत विभाग से उचित मुआवजा और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों ने विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए इसे विभागीय लापरवाही बताया और अधिकारियों से जवाबदेही की मांग की है।

