गिरिडीह में झामुमो की बड़ी बैठक, SIR और BLA-2 को लेकर बनी रणनीति

गिरिडीह। झारखंड मुक्ति मोर्चा (महानगर समिति), गिरिडीह की अहम बैठक सोमवार को पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह रॉकी ने की, जबकि बैठक का संचालन सचिव सन्नी रैन ने संभाला।
बैठक में संगठन को ताकतवर बनाने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य रूप से बूथ स्तर तक संगठन को सुदृढ़ करने और गिरिडीह महानगर क्षेत्र में चल रहे SIR से संबंधित BLA‑2 के तहत प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं को सहयोग सुनिश्चित कराए जाने पर विशेष मंथन हुआ।
अध्यक्ष राकेश सिंह रॉकी ने कहा कि झामुमो एक जमीनी संगठन है और इसे हर वार्ड व बूथ तक पहुंचाना प्राथमिकता है। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे घर-घर जाकर SIR के माध्यम से आम जनता को आवश्यक सहयोग प्रदान करें।
सचिव सन्नी रैन ने कहा कि गिरिडीह महानगर के सभी बूथों पर “बूथ लेवल एजेंट BLA‑2” की भागीदारी अनिवार्य होगी ताकि कोई भी मतदाता सूची से छूट न जाए। कोषाध्यक्ष हरि मोहन कन्धवे ने प्रस्ताव रखा कि महानगर के 36 वार्डों में प्रत्येक वार्ड के लिए एक-एक पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएं। उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन ने SIR से संबंधित जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर बल दिया। मुमताज ने आम जनता से BLO को सहयोग देने का आह्वान किया।
बैठक में उपस्थित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में सनी रैन, बृजमोहन, मो नसीम, जाकिर हुसैन, मो तूफान, बृजमोहन तुरी, विजय बेसरा, बाबा सत्तार आदि शामिल थे। सभी पदाधिकारियों ने बारी-बारी से अपने विचार रखे और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।
महानगर समिति ने आगामी दिनों में वार्ड-स्तरीय बैठकें और प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है, ताकि BLA‑2 और BLO के बीच समन्वय मजबूत हो और मतदाता सूची सुनिश्चित करने के कार्य प्रभावी ढंग से पूरे किए जा सकें।

You may have missed