गिरिडीह में चोर बेखौफ, एक दिन में चोरी और तीन चैन स्नैचिंग की वारदातें
गिरिडीह। शहर में चोरी और छिनताई की घटना इतनी बढ़ गई है कि ये कहना गलत नहीं होगा कि चोर, उच्चके मस्त और पुलिस पस्त। बता दे कि ऐसा क्यों कहा जा रहा है, कल शनिवार को शहर के तीन थाना क्षेत्रो में चोरों और छिनताई की की घटना हुई है, मगर सिर्फ नगर थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े कूलर चोरी की घटना में दुकानदारों की तत्परता से चोर को पकड़ा गया। बाकी तीन अलग अलग थानों नगर थाना के बरगंडा में, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह में और पचंबा थाना क्षेत्र के कृष्णानगर में कल शाम महिलाओं को निशाना बनाते हुए उच्चकों ने गले से सोने का चैन छीनकर फरार हो गए हैं। एक ही शाम में तीन थानाओं की क्षेत्र में चैन छिनताई हो जाना चिंता का विषय बन गया है। पहली घटना नगर थाना क्षेत्र के चंदौरी रोड में चोरी की हुई है जहां श्री श्याम म्यूजिकल स्टोर से एक चोर दिन दहाड़े कूलर चोरी करके भाग रहा था, जिसे स्थानीय दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए 300 मीटर दौड़ कर चोर को पकड़ा, दूसरी घटना में नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा में नेता प्रतिपक्ष बाबू लाल मरांडी के आवास के समीप की है जहां इवनिंग वॉक पर निकली महिला आशा देवी के गले से उच्चकों ने 4 लाख की कीमत के सोने की चैन छीनकर फरार हो गए, तीसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की सिहोडीह निवासी संगीता देवी के साथ हुई, जहां दो बाइक सवार उचक्कों ने हेलमेट पहन कर आए और महिला का सोने का चैन छीनकर ले उड़े, जिसकी कीमत लगभग 1.5 लाख रुपए थी और चौथी घटना पचंबा थाना क्षेत्र की कृष्णानगर की है जहां एक महिला अपने बच्चों को ट्यूशन छोड़ने निकली थी, और वापस आने के क्रम में यहां भी बाइक सवार दो उच्चको ने महिला को निशाना बनाकर सोने की चैन झपट कर वहां से फरार हो गए। वहीं पुलिस जांच में जुटी हुई है। महिलाएं घर से बाहर निकलने में असुरक्षित महसूस करने लगी है, कि कब कौन किस तरफ से आएगा और उनसे छिनताई करके चला जाएगा। अभी के दौर में ऐसी घटना लोगों की गाढ़ी कमाई और जमापूंजी को उच्चके एक झटके में ले उड़ते है। अब देखने वाली बात है कि ऐसी घटनाओं पर कब अंकुश लगता है और कब अपराधी सलाखों के पीछे जाएंगे।

