गिरिडीह में छात्र संगठनों का प्रतिवाद मार्च, शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन और शिक्षा से जुड़े मुद्दों के समर्थन में रविवार को गिरिडीह में विभिन्न छात्र, किसान और वामपंथी संगठनों ने संयुक्त रूप से प्रतिवाद मार्च निकाला। मार्च हाई स्कूल मैदान से शुरू होकर सुभाष चंद्र बोस चौक होते हुए जेपी चौक तक पहुंचा। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। जिला कमेटी सदस्य राजेश सिन्हा ने कहा कि छात्र-युवाओं की आवाज को दबाने की कोशिश लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार और छात्रों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा। मार्च में बड़ी संख्या में छात्र, युवा और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए।

