गिरिडीह में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे बॉलीवुड के कई कलाकार

0
46718032-8a1d-4497-98d0-a3e25646130d

गिरिडीह में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे बॉलीवुड के कई कलाकार

गिरिडीह। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर शाहिद माल्या सलूजा गोल्ड के निजी कार्यक्रम में भाग लेने गिरिडीह पहुंचे। सिंगर शाहिद के साथ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए संगीतकार शेखर श्रीवास्तव, कॉमेडियन सुनील पॉल, गायिका महाभैरवी भी गिरिडीह पहुंची है। कार्यक्रम से पूर्व सिंगर शाहिद माल्या ने कहा कि संगीत उनके जीवन की सांस है। उनके पिता भी कृष्ण कुमार उर्फ सलीम भी सिंगर हैं। कहा बचपन से ही उन्हे गाने का शौक था।

अपने सपने को पूरा करने के लिए वह बॉलीवुड में आए और सिंगिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने बताया की वह 2011 से सिंगिंग की दुनिया में हैं और अब तक हिंदी, पंजाबी में सैंकड़ो गाने गा चुके हैं। उन्होंने बताया कि सिंगिंग की दुनिया में उनके आदर्श मोहम्मद रफी है। वहीं मीडिया से बात करते हुए संगीतकार शेखर श्रीवास्तव ने कहा वर्तमान समय में संगीत का नियंत्रण कॉरपोरेट के हाथों में है।

कहा संगीत ऐसी चीज है जो हर कोई नहीं समझ सकता। मगर दुर्भाग्य की बात है कि जिन्हे संगीत की जानकारी नहीं है वैसे लोग संगीत को नियंत्रित कर रहे हैं। गायिका महाभैरवी ने बताया कि वह एक प्लेबैक सिंगर के रूप में काम कर रही हैं।

आने वाले समय में गायिकी की दुनिया में वह कृतिमान स्थापित करेंगी। उन्होंने कहा शाहिद माल्या के साथ उनका भी 2 गाना रिकॉर्ड हो रहा है। वहीं कॉमेडियन सुनील पॉल ने अपने कॉमेडी अंदाज में कहा हंसते हैं तो हमारे घर बसते हैं। उन्होंने संगीत, एक्टिंग और भारतीय संस्कृति को बचाने में सभी से सहयोग करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *