गिरिडीह में 75 फीट के तिरंगे के साथ एबीवीपी ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
गिरिडीह में 75 फीट के तिरंगे के साथ एबीवीपी ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के द्वारा गिरिडीह शहरी क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का मुख्य आकर्षण 75 फीट लंबा विशाल तिरंगा रहा, जिसे युवाओं ने गर्व के साथ लेकर चलते हुए राष्ट्रभक्ति का प्रदर्शन किया।
तिरंगा यात्रा की शुरुआत झंडा मैदान से की गई, जो शहर के मुख्य चौक-चौराहों से होकर गिरिडीह रेलवे स्टेशन रोड स्थित रेलवे मैदान पहुंची।
यात्रा में बड़ी संख्या में युवक-युवतियों की सहभागिता देखी गई। पूरे रास्ते देशभक्ति के नारे लगाए गए और राष्ट्रगान का गायन किया गया। यात्रा का उद्देश्य देशप्रेम और एकता का संदेश देना तथा स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करना रहा।
इस आयोजन के दौरान शहर में उत्सव जैसा माहौल नजर आया, सड़क किनारे लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। एबीवीपी पदाधिकारियों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम युवा पीढ़ी में राष्ट्र के प्रति गर्व और जिम्मेदारी का भाव जगाने में मददगार साबित होते हैं।

