गिरिडीह में 21 अगस्त की घटना को लेकर मंटू मुर्मू ने लगाए गंभीर आरोप, कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

आज होटल गैली में प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दिनांक 21/08/2026 को घटित घटना के बारे में विस्तार से बताया गया‌, मंटू मुर्मू ने कहा ‌की JSSC JPSC रिफॉर्म मंच द्वारा झारखंड के 24 जिला में माननीय मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने घोषणा हुआ था गिरिडीह में भी युवाओं ने पुतला दहन करने का निर्णय लिया था और समय संध्या 6:00 बजे का तय किया गया था, परंतु झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा केंद्र सरकार द्वारा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 का विरोध टावर चौक में कर रहे थे परंतु वहां से अचानक झंडा मैदान में 200 हो से 250 सौ की संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा का कार्यकर्ता आते हैं और मंटू मुर्मू को लखन राम, मोहम्मद असलम, सनी राईन, संजय सिंह, अजीत पप्पू, सुमित कुमार, मोहम्मद राजा आदि द्वारा बोला जाता है कि कहां गया वो आदिवासी लड़का कहते हुए खींच के भीड़ में लखन राम मंटू मुर्मू को लाए और भीड़ ने मॉम लिंचिंग करने का प्रयास किया भीड़ ने मंटू मुर्मू को लाठी, डंडा, पत्थर आदि चीजों से हमला कर दिए वहां उपस्थित विद्यार्थियों ने किसी तरह मुर्मू कोभीड़ से बचाया और जान बचा करके भागने लगे परंतु भीड़ ने अनीश राय ,अक्षय यादव, अभिजीत सिन्हा आदि के ऊपर भी जानलेवा हमला किया कुछ दिन पूर्व झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मंटू मुर्मू का भाई बीजेपी का मोहरा बताकर परिवार से अलग होने का आरोप भी लगाया था परंतु उन सारे आरोप माननीय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू,माननीय जिला अध्यक्ष संजय सिंह के दबाव के कारण दिया गया था है ,आज दिनांक 25/08/2026 एससी /एसटी थाना में आवेदन दे कर 24 घंटा के अंदर कार्रवाई करने का आग्रह किया गया, अगर कार्रवाई नहीं होता है तो कोर्ट में कैस किया जाएगा और न्याय कोर्ट के माध्यम से विद्यार्थियों को मिलने का मांग करेंगे